Friday, 9 December 2016

उद्धार करो माँ मेरा (38)



उद्धार करो माँ मेरा


उद्धार करो, उद्धार करो, माँ! मेरा भी उद्धार करो।
तू दयामयी, कल्याणी माँ संकट से मुक्ति दिलाती है। 
जो भी आता है शरण तेरी उसकी झोली भर जाती है। 
दारुण दुःख रोग ग्रसित हूँ,  माँ  उपचार  करो। 
पूजा अर्चना यज्ञ साधन हो पाती  नही आरती है। 
मैया मेरी जीवन नैया भव सागर में बल खाती है। 
माँ हाथों में पतवार तेरे है मेरा बेड़ा पार करो,  पार करो। 
माँ क्षमा करो अपराध मेरे तेरा बालक अज्ञानी है। 
माँ चरण शरण में आ न सका यह भी मेरी नादानी है। 
निर्भय कर  दो संसृति हर लो उपकार करो उपकार करो। 
उद्धार करो, उद्धार करो, माँ! मेरा भी उद्धार करो।

No comments:

Post a Comment