Saturday, 10 December 2016

माता की महिमा को जाना (39)


माता की महिमा को जाना


हमें बैष्णव माँ के दर्शन को जाना है। 
जरा जोर से जयकारा लगाना। 
कभी छल कपट दम्भ मन में न लाना। 
सभी माँ के चरणों में मन को लगना। 
वहाँ  जा के श्रद्धा सुमन है चढ़ाना। 
जरा जोर से जयकारा लगाना।
जिन्होंने है माता की महिमा को जाना।
जिन्हें माँ की सेवा से वरदान पाना। 
वही जा रहे संकल्प ठाना।

जरा जोर से जयकारा लगाना।
ऊँचे शिखर ये बिबर है पुराना। 
जहाँ माता रानी का मंदिर सुहाना। 
चलते ही जाना कही रुक ई जाना।
जरा जोर से जयकारा लगाना। 
 बड़ी टेढ़ी मेढ़ी है रहो पे  जाना। 
परीक्षा कठिन है न धीरज गवाना। 
हमें  अपने संकल्प को द्रढ़ बनाना।
जरा जोर से जयकारा लगाना। 
 मैं सेवक हूँ मैया मुझे न भुलना। 
मुझे करके निर्भय दरश भी दिखाना। 
हमें  अपना जीवन सफल है बनाना।
जरा जोर से जयकारा लगाना। 


No comments:

Post a Comment