Monday, 7 November 2016

सरस्वती वन्दना


!!! सरस्वती वन्दना !!!

 वर दे ! वर दे ! वर दे ! वर दे ! हे मातु शारदे ! शुभ वर दे !!
स्थित हो मेरी वाणी में संगीत सुधा रस अस भर दे !!
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में रसना पे तेरा गुण गान  रहे !!
कर दिव्य ज्ञान मुझको प्रदान जीवन महान सुन्दर कर  दे !!
श्री हरि चरणों में प्रीति रहे बल बुद्धि विवेक शुद्ध होवे !!
 भाव भक्ति अंकुरित ह्रदय कुछ ऐसी कृपा मातु कर दे !!
कल्पना विचार वर्ण दे माँ लेखनी भजन  लिपि बहा करे !!
शुचि सुंदर सुखद अलंकृत कृति "श्रीभगवद-भजन " अमर  कर दे !!
दिव्यभूषण , विद्याभूषण हे हंस वाहिनी  कमलासनि!!
हे मातु सरस्वती विनय यही "निर्भय " मम बुद्धि प्रखर कर दे !!

No comments:

Post a Comment