Monday, 28 November 2016


मातु जगदम्बा तेरा सहारा। 


शिव की प्यारी उमा विष्णु की श्री रामा। 
विधि की दारा मातु जगदम्बा तेरा सहारा। 
वैष्णवी माँ तुहीं योगमाया सारा ब्रह्माण्ड तूने रचाया। 
सर्व सिद्धि प्रदे  नवो निद्धि निधे ज्ञान धारा ,
मातु जगदम्बा तेरा सहारा। 
मातु स्कंद माता भवानी पारवती भ्रद माता मृडानी। 
कुल की लज्जा तू ही साधु भृद्धां तू ही निर्विकारा है। 
मातु जगदम्बा तेरा सहारा।
पुण्यवानों के घर सम्पदात पापियों  के महल आपदा तू। 
रूप विकरालिका चन्द्रिका कालिका रूप धारा। 
मातु जगदम्बा तेरा सहारा। 
कोई पाया नहीं पर माई मन बचन कर्म  खाई। 
क्या करें निर्बचन वेद नेति कथन कहके हारा। 
मातु जगदम्बा तेरा सहारा।
तेरी जोती से रोशन दिवाकर टीवी प्रभा से प्रकाशित सुधाकर। 
मातु दे ऐसा वर हो के निर्भय निडर भव उतारा। 
मातु जगदम्बा तेरा सहारा।

No comments:

Post a Comment