शिव आराधना
शिव का नाम तू जपले प्यारे।आरत हरन सरन सुखकारी भवभय हारी मंगल कारी।
शिव का नाम है निर्धन का धन निर्बल का बल शिव का सुमिरन।
अपने सोये भाग जगारे , शिव का नाम तू जपले प्यारे।
शिव का नाम है अवढर दानी मन वांछित फल पावै प्राणी।
विधि के केलिख मिटावन हारे। शिव का नाम तू जपले प्यारे।
अन्तः स्थल की भ्रान्ति मिटेगी मन को शाश्वत शांति मिलेगी।
निर्भय भव से पर उतारे। शिव का नाम तू जपले प्यारे।
No comments:
Post a Comment