Saturday, 19 November 2016

सोने सिंघासन बैठे मेरे रामजी

सोने सिंघासन बैठे मेरे रामजी

जय जय जय हनुमान जी राम जी।
सोने सिंघासन बैठे मेरे रामजी हाँ बैठे मेरे राम जी।
चरणों में बैठे हनुमान जी राम जी।
केसर तिलक लगाये मेरे राम जी लगाये मेरे राम जी।
लाल सिंदूर हनुमान जी राम जी।
पीला  पीताम्बर ओढ़े मेरे राम जी ओढ़े मेरे राम जी।
लाल लँगोट ! हनुमान जी राम जी।
फल और मेवा खायें मेरे राम जी हाँ खायें मेरे राम जी।
लड्डुन के भोग हनुमान जी राम जी।
धनुष और बाण लिये मेरे राम जी हाँ लिए मेरे राम जी।
हाथ गदा हनुमान जी राम जी।
मुक्ती  के दाता हैं मेरे राम जी हैं  मेरे राम जी।
भक्ती  के दाता हनुमान जी राम जी।
दुनियाँ के मालिक हैं मेरे राम जी है मेरे राम जी।
मेरे तो मालिक हनुमान जी राम जी।  

No comments:

Post a Comment