सुनते सब की तेर हमारे बाला जी
सुनते सब की तेर हमारे बालाजी सुनो लगाकर ध्यान ओ लालाजी।
माता पिता बंधू सूत दारा स्वारथ रत सारा संसारा
दुःख में मुंह फेर पड़े न पालाजी।
संकट मोचन विपति विमोचन भक्तों को देखें भरी लोचन।
दाया देत बिखेर सुनते सब की तेर हमारे बाला जी
जो भी जन विषाद में आता बहुत प्रेत या रोग सताता
देते कष्ट निबेर हमारे बाला जी.
जीवन में अंधियारा छाये जब कोई राह नजर आये।
दे प्रकाश मणि गेर हमारे बाला जी
भ्रम अज्ञान विकार मिटाये बुद्धि विवेक बल ज्ञान बढाये
निर्धन हेतु कुबेर हमारे बाला जी
जो हनुमान भक्ति कर पावै जग जंजाल मिटै सुख पावै।
मेटत संसृति फेर हमारे बाला जी.
भव भय से निर्भय हो जावे अंत काल रघुबर पुर जावै।
नहीं लगते देर हमारे बाला जी

No comments:
Post a Comment