Friday, 11 November 2016


श्री भगवद भजन

               श्री भगवद भजन समर्पित है गुरुदेव आपके चरणों में। 
               मानव जीवन का समाधन केवल श्री हरि के भजनों  में। 
          जो अहंकार खोकर आये जो शिष्य समर्पित हो जाये। 
          अज्ञान अँधेरा मिट जाये गुरु देव आपके चरणों में। 
               जो श्रद्धा लेकर के आते गस वह ही ज्ञानामृत पाते है। 
               पीकर अमरत्व सहज पाये,  गुरुदेव आपके चरणों में। 
          सुखशांति रूप जीवन धन की जो खोज रहे बाहर मन की। 
          वह परम शांति रूप सुख पाये,  गुरुदेव आपके चरणों में। 
               जो भजन बिना भव से डरते जो काम क्रोध में है मरते। 
              वह व्यक्ति भी "निर्भय" हो जाएं,गुरुदेव आपके चरणों में। 
         जो भक्ति भाव से यह पुस्तक "BLOG' पढ़े,  भजनो को गायेगें। 
         वह पायेंगे भगवद दर्शन , कल्याण  आपके चरणों में। 

No comments:

Post a Comment